![]()
झांसी में सोमवार को एक बेकाबू बस ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। बस के पहिए सिर के ऊपर से निकल गए। इस वहज से सिर बुरी तरह कुचल गया और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसे का एक लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें बाइक रोड क्रास कर रही है। तभी तेज गति में आ रही बस ने टक्कर मार दी। बस को बाइक को लगभग 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र के झांसी-कानुपर हाइवे पर बराटा गांव के पास हुआ है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए दो साल पहले हुई थी शादी बेहटा पालर गांव निवासी चंद्रशेखर राजपूत ने बताया- मेरी बहन अंजली (21) की शादी जनवरी 2024 में लिधौरा निवासी आकाश राजपूत से हुई थी। पति अपने पिता मंगलसिंह के साथ खेती किसानी करता है। शादी के बाद बहन पारीछा में रह रही थी। वह बरुआसागर के डाइट कॉलेज से बीटीसी की पढ़ाई कर रही थी। अभी उसके पेपर चल रहे थे। सोमवार को उसका पेपर था। चचेरा भाई भानू राजपूत (21) बाइक से उसे पेपर दिलाने ले जा रहा था। जब दोनों बराटा बाइपास पर पहुंचे तो भानू रोड क्रास करने लगा। तभी तेज गति में आ रही एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हुई हादसे की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। अभी भानू का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वे विरोध प्रदर्शन करने लगे। तब थाना प्रभारी ने समझाकर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पढ़ने में होशियार थी अंजली अंजली की मौत के बाद घर में मातम छाया है। वह पढ़ने में बहुत होशियार थी। परिजनाें के मुताबिक, अंजली बीटीसी करके टीचर बनना चाहती थी। इसलिए वह पारीछा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अंजली अपने माता-पिता की इकलाैती बेटी थी। उसका एक भाई आनंद राजपूत है। जो यूपी पुलिस में सिपाही है। पिता अशोक राजपूत खेती किसानी करते हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया डबल रेकर प्राइवेट बस गौंडा से सवारियां भरकर गुजरात जा रही थी। बस में लगभग 30 से 40 सवारियां थी। हादसे के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। सवारियों को बीच रास्ते में ही अपना सामान लेकर उतरना पड़ा। बड़ागांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि बस की टक्कर से अंजली की मौत हुई है। उसका चचेरे भाई भानू घायल है। वह खतरे से बाहर है। पंचनामा भरकर अंजली के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बस के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
Source link
बस ने पेपर देने जा रही युवती को कुचला, मौत…VIDEO:झांसी में पहिए सिर के ऊपर से निकले, 2 साल पहले हुई थी शादी, भाई घायल,















Leave a Reply