![]()
टीकमगढ़ में सोमवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया और जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी पर देहात थाने में मारपीट के आरोप लगाए। भीम आर्मी के इस प्रदर्शन को देखते हुए एसपी कार्यालय के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारी और जवान हेलमेट और फुल ड्रेस में नजर आए। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी ने आरोप लगाया कि 19 मई को वे अपने साथी संजू चौधरी के साथ एक मामले की जानकारी लेने देहात थाने गए थे। वहां तीन आरक्षकों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं ज्ञापन के दौरान एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी थानों में वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि देहात थाने में लगे घटना दिनांक वाले सीसीटीवी वीडियो की जांच की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरक्षकों के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रदर्शन से एक दिन पहले भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर एसपी दफ्तर के घेराव की चेतावनी दी थी।
Source link
टीकमगढ़ में भीम आर्मी ने एसपी दफ्तर घेरा:जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया; जांच का आश्वासन















Leave a Reply