देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:आरोपी लंगड़ाते हुए कान पकड़ करके मांगा माफी




बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को सोशल मीडिया पर बहुसंख्यक वर्ग के देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद युवक पुलिस हिरासत में लंगड़ाते हुए माफी मांगता नजर आया। दर्जिनपुरवा ग्राम निवासी सज्जाद अली नामक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी पोस्ट की थी। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिससे इलाके के लोगों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी फैल गई। शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों के बाद, रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर की गई भड़काऊ पोस्ट को भी हटा दिया है। रानीपुर थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी सज्जाद अली के खिलाफ 353(2), 299 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 64 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जेल भेजे जाने से पहले, अभियुक्त अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहता रहा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने चेतावनी दी है कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *