Indore Jain Community Memorandum to Collector; Nagar Sainik Beats Youth


ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब-क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…

.

1.इंदौर में जैन समाज ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

कलेक्टर कार्यालय पर जैन समाज के लोग इकट्‌ठा हुए है।

कलेक्टर कार्यालय पर जैन समाज के लोग इकट्‌ठा हुए है।

रीवा में दो साध्वियों की सड़क हादसे में मौत के विरोध में सोमवार को इंदौर में जैन समाज ने मौन रैली निकाली। बड़ी संख्या में समाजजन राजबाड़ा से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को सीधे ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. नगर सैनिक ने युवक को घर में घुसकर पीटा, VIDEO

बाइक से नगर सैनिक प्रशांत अपनी मंगेतर के साथ 12 खोली राजमोहल्ला पहुंचा।

बाइक से नगर सैनिक प्रशांत अपनी मंगेतर के साथ 12 खोली राजमोहल्ला पहुंचा।

इंदौर में होमगार्ड के एक नगर सैनिक ने घर घुसकर एक व्यक्ति से जमकर मारपीट की है। उसने उस व्यक्ति को घर के अंदर पीटा, फिर घसीटते हुए बाहर लाया। बाहर उसने डंडों से मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम का एक और वीडियो सोमवार को सामने आया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. इंदौर में पत्नी के मुंह में जहर ठूंसा

इंदौर में पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के प्रेमी और मामले के मुख्य आरोपी सतीश सावले ने भी रविवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मेघदूत नगर निवासी हल्केवीर पटेल ने रविवार सुबह पत्नी रोशनी पटेल की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. इंदौर में प्रेम-प्रसंग में तनाव से डॉक्टर ने की आत्महत्या

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में डॉ. अमन पटेल की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब इस केस में प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव का एंगल और मजबूत होकर सामने आया है। पुलिस ने मृतक की बहन और कॉलेज मित्रों के बयान दर्ज किए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. इंदौर में क्षतिग्रस्त रोड का डामरीकरण शुरू

रोड के डामरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है।

रोड के डामरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा सुखलिया से चंद्रगुप्त चौराहा एमआर-10 तक मेट्रो कॉरिडोर निर्माण के कारण खराब हुई सड़क का डामरीकरण शुरू कर दिया गया है। सोमवार को एमआईसी सदस्य एवं जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *