![]()
कबीरधाम पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कबीरधाम पुलिस जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। रविवार, 24 मई को चौकी पोड़ी पुलिस और साइबर टीम क्षेत्र में जुआ-सट्टा संबंधी गतिविधियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बैहरसरी क्षेत्र में एक युवक अपने एंड्रॉइड मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान पर तत्काल रेड कार्रवाई की गई। मौके पर घेराबंदी कर संदेही रघुवीर वर्मा (22 वर्ष) को पकड़ा गया। रघुवीर वर्मा ग्राम बैहरसरी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम का निवासी है। आरोपी से मोबाइल और स्क्रीनशॉट जब्त पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से वीवो कंपनी का वी-50 एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ। इस मोबाइल में एयरटेल कंपनी का नंबर संचालित पाया गया। मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप, इंटरनेट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल सामग्री में आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालन से संबंधित लिंक और ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म की जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी रघुवीर वर्मा ने अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलने और सट्टा राशि के लेनदेन की बात स्वीकार की। आरोपी से वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह ऐसा कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद आरोपी रघुवीर वर्मा के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी ऑनलाइन सट्टा, जुआ या साइबर अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं। पुलिस ने साफ कहा है कि ऐसे अवैध कामों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Source link
ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल और डेटा जब्त, कबीरधाम पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा














Leave a Reply