विजय नारायण हत्याकांड में आरोपितों की तलबी पर बहस पूरी:सुल्तानपुर कोर्ट 3 जून को सुनाएगा फैसला, पुलिस ने दी थी क्लीनचिट




सुलतानपुर के चर्चित विजय नारायण सिंह हत्याकांड मामले में आरोपितों की तलबी को लेकर सोमवार को सुनवाई हुई। अपर जिला जज प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। अदालत ने मामले में आदेश सुनाने के लिए 3 जून की तारीख तय की है। यह अर्जी मृतक विजय नारायण सिंह के भाई और मुकदमे के वादी सतीश नारायण सिंह की ओर से दाखिल की गई थी। अर्जी में जयंत मिश्र, दीपक मिश्र और विनय तिवारी को तलब करने की मांग की गई है। गलत विवेचना करते हुए दे दी क्लीनचिट अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने अदालत में दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि घटना में इन आरोपितों की सक्रिय भूमिका रही है। उनका कहना था कि सभी आरोपित मुकदमे में नामजद थे, लेकिन पुलिस ने गलत विवेचना करते हुए उन्हें क्लीनचिट दे दी। गौरतलब है कि 7 अप्रैल 2024 को शहर के दरियापुर तिराहे पर विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह कोतवाली नगर क्षेत्र के नरायनपुर गांव के निवासी थे। मृतक के भाई सतीश नारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अंबेडकर नगर जिले के महरुआ निवासी शूटर अजय प्रताप सिंह सिलावट के साथ दीपक मिश्र, जयंत मिश्र और विनय तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अजय प्रताप सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जबकि अन्य आरोपितों को क्लीनचिट दे दी गई थी। अब वादी पक्ष उनकी दोबारा तलबी की मांग कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *