जालौन में घूरे की चिंगारी से 25 घर जले:गृहस्थी का सामान खाक, प्रशासन ने राहत का आश्वासन दिया




जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में सोमवार को भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। गांव में घूरे से उठी एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 25 घर आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी जन और पशु हानि नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। वहीं आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
घूरे की आग बढ़कर घरों तक पहुंची
बताया जा रहा है कि गांव में किसी ने घूरे पर जलती हुई आग छोड़ दी, जिससे निकली चिंगारी तेज हवा के कारण पास के कच्चे घरों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने कई कच्चे और छप्पर वाले मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बता दें कि प्रेम नारायण पुत्र भूरे सिंह, महेश पुत्र धनीराम, किशोरी पुत्र रामचरण,हरनाथ पुत्र देवपाल, प्रमोद पुत्र देवपाल, बलराम प्रजापति पुत्र हरिशंकर, रामकिशोर पुत्र लक्ष्मी राम प्रजापति, मंगल सिंह पुत्र जगन्नाथ, किशोरी पुत्र दीनदयाल, गुड्डू पुत्र दीनदयाल, भूरे पुत्र जगरू राजपूत किशोरी पुत्र हरदयाल, राजकुमार पुत्र नृपत, योगेंद्र पुत्र मुन्नीलाल का भूसा, अनाज, चार बकरी, चार बकरी के बच्चे, ट्रॉली कांड पाइप सिंचाई, सहित भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी उरई ज्योति सिंह, सीओ उरई राजीव शर्मा तहसीलदार, नायाब तहसीदार, राजस्व विभाग की टीम, पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *