रीवा हादसे के विरोध में जैन समाज की आक्रोश रैली:SIT जांच और संत सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग; बालाघाट में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध




रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के विरोध में सोमवार शाम बालाघाट के सकल जैन समाज ने विशाल आक्रोश रैली निकाली। महावीर भवन से प्रारंभ हुई यह रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां समाज के प्रतिनिधियों ने शासन के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान जैन धर्मावलंबियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर घटना के प्रति विरोध दर्ज कराया। हादसे को बताया सुनियोजित हत्या दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने कहा कि यह केवल एक सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसी सुनियोजित षड्यंत्र की आशंका है। समाज ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी या न्यायिक जांच कराने की मांग की है। साथ ही अपील की गई है कि मामले में दर्ज प्राथमिकी में षड्यंत्र की धाराएं जोड़ी जाएं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। विहार मार्ग पर ‘संत सुरक्षा प्रोटोकॉल’ लागू करें समाज ने सरकार से मांग की है कि जैन साधु-संतों के पद विहार के लिए एक विशेष ‘संत सुरक्षा प्रोटोकॉल’ तैयार किया जाए। इसके अंतर्गत हाईवे और संवेदनशील क्षेत्रों में संतों के आवागमन के दौरान पुलिस सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *