देवरिया में साली ने व्यक्ति पर चाकू से हमला किया:बेटे से मिलने गया था पीड़ित, प्राइवेट पार्ट पर किया हमला




कुशीनगर में बच्चों से मिलने गए एक व्यक्ति पर उसकी साली ने चाकू से हमला कर दिया। पारिवारिक विवाद के दौरान हुए इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की सिंधी मिल कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मिठ्ठू राव पुत्र अनिल राव के साथ हुई। मिठ्ठू राव की ससुराल कुशीनगर जिले के पटेहरा थाना क्षेत्र के राजवटिया गांव में है। बताया जा रहा है कि मिठ्ठू राव और उनकी पत्नी सोनल सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पत्नी सोनल अपने बच्चों कान्हा और आदेश के साथ अपनी बहन के घर फाजिलनगर में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला पडरौना फैमिली कोर्ट में भी विचाराधीन है। रविवार को मिठ्ठू राव अपने बच्चों कान्हा और आदेश से मिलने अपनी ससुराल पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी और बच्चे फाजिलनगर में हैं। इसके बाद वह फाजिलनगर गए। जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। गैस सिलेंडर को लेकर हुआ था विवाद आरोप है कि मिठ्ठू राव ने ईंट से प्रहार कर अपने साले देवेंद्र सिंह का सिर फोड़ दिया। इसी दौरान उनकी साली ने चाकू से मिठ्ठू राव के गुप्तांग पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मिठ्ठू राव के पिता मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने घायल मिठ्ठू राव के शरीर पर छह टांके लगाए हैं। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, घायल के साले देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मिठ्ठू राव शराब के आदी हैं और पहले उन्हें गोरखपुर के नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा गया था। देवेंद्र सिंह के अनुसार, मिठ्ठू राव बच्चों से मिलने के बहाने फाजिलनगर आए थे, लेकिन विवाद घर के गैस सिलेंडर और बर्तनों को बेचने को लेकर हुआ था। इस संबंध में कोतवाल राकेश राय ने बताया कि मामले की अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच करेगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *