बच्ची के गले में फंसा 5 रुपए का सिक्का:खेलते-खेलते मुंह डाला, गले में जाकर गया फंस




शाजापुर जिला अस्पताल में ढाई साल की बच्ची के गले में फंसा 5 रुपए का सिक्का दूरबीन ऑपरेशन से सफलतापूर्वक निकाला गया। बच्ची की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। यह घटना ज्योति नगर, शाजापुर निवासी आईजा अंसारी (ढाई साल) के साथ हुई। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह परिवार के सदस्य छत पर थे, जबकि बच्ची नीचे खेल रही थी। खेलते समय उसने 5 रुपए का सिक्का मुंह में डाल लिया, जिससे वह उसके गले में फंस गया। सांस लेने में हो रही थी दिक्कत सिक्का फंसने के बाद बच्ची को सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां एक्स-रे जांच में उसके गले में सिक्का फंसा हुआ स्पष्ट दिखाई दिया। शाम तक किया इंतजार अस्पताल में पदस्थ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. तेजपाल सिंह जादौन ने बताया कि बच्ची ने सुबह खाना खाया था, इसलिए तुरंत बेहोश कर ऑपरेशन करना संभव नहीं था। शाम करीब 6 बजे दूरबीन विधि का उपयोग कर सफल ऑपरेशन किया गया और सिक्का बाहर निकाल लिया गया। डॉ. जादौन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे छोटे बच्चों को सिक्के या अन्य छोटी वस्तुएं खेलने के लिए न दें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *