![]()
मऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सक डॉ. प्रमोदिता सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना सराय लखंसी प्रभारी घनश्याम यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन व मृतक के परिजनों से बात की। मृतक के भाई विश्वजीत कुमार ने बताया कि उनकी 32 वर्षीय बहन शांति कुमारी 3-4 महीने की गर्भवती थीं। देखें, 3 तस्वीरें… विश्वजीत के अनुसार, रविवार को शांति की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद सोमवार सुबह उन्हें श्री साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह 10 बजे शांति खुद चलकर अस्पताल में गई थीं, लेकिन दोपहर 3 बजे तक नर्सों ने ही उनका उपचार किया। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान शांति की तबीयत और बिगड़ गई, लेकिन कोई भी डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया। उनकी बहन ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी। परिजनों की शिकायत के आधार पर सभी तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मऊ के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा; पुलिस तैनात















Leave a Reply