![]()
सिवनी कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम मंगलीपीठ क्षेत्र में सट्टा लिखते और खेलते हुए 17 लोगों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर ईदगाह मस्जिद के सामने वाली गली में दी गई इस दबिश से सटोरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से सट्टा पर्चियां और नकद राशि बरामद की है। घेराबंदी कर पकड़े गए 17 आरोपियों को पकड़ा टीआई ने बताया कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि मंगलीपीठ की तंग गलियों में अवैध सट्टा कारोबार संचालित किया जा रहा है। सोमवार शाम जब पुलिस टीम ने अचानक धावा बोला, तो वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी, जिसके चलते 17 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। मौके से सट्टा संचालन से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई है। बाजार के बीच से पैदल थाने ले जाए गए आरोपी दबिश के बाद पुलिस सभी आरोपियों को जुलूस के रूप में पैदल ही कोतवाली थाना लेकर पहुंची। शहर के बीचों-बीच हुई इस कार्रवाई को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार, फिलहाल पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जब्त रकम का मिलान किया जा रहा है। आरोपियों के नाम और बरामद राशि का खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
Source link
सिवनी के मंगलीपीठ में जुए के अड्डे पर दबिश:कोतवाली पुलिस ने 17 सटोरियों को पकड़ा; आरोपियों को पैदल थाने ले गई















Leave a Reply