![]()
ओजस्वी सरगुजा योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए रायपुर भेजा गया है। शासकीय विद्यालयों के 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 55 मेधावी छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। इन छात्रों को रायपुर के ’’एलेन केरियर इंस्टिट्यूट’’ में आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मेधावी छात्रों एवं उनके पालकों को लेकर रायपुर जा रही तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह सरगुजा जिले के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखने का ऐतिहासिक क्षण है। मंत्री ने कहा कि जिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु रायपुर भेजा जा रहा है, वे आने वाले समय में न केवल अपने परिवार और जिले का नाम रोशन करेंगे, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोचिंग हेतु विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से 5 बच्चे भी चयनित गए हैं। यह केवल चयन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त संदेश है। उन्होंने इस पहल के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने एवं सफल होकर सरगुजा जिले का नाम रोशन करने प्रेरित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने ओजस्वी सरगुजा योजना विद्यार्थियों एवं पालकों का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, सीईओ विनय अग्रवाल, सरगुजा डीईओ दिनेश झा सहित चयनित विद्यार्थी एवं पालक उपस्थित रहे। 55 विद्यार्थियों को मिलेगी कोचिंग सुविधा
छात्र-छात्राओं का चयन कक्षा 10 वीं के बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर किया गया है। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में रुचि अनुसार प्रवेश परीक्षा नीट/जेईई 2028 की तैयारी हेतु छात्रों को तैयार किया जाएगा। कोचिंग हेतु कुल 50 पात्र छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा चयन किया गया है। इनके अतिरिक्त विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की कुल 05 विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया गया।
कोचिंग संस्थान का चयन ’’रुचि की अभिव्यक्ति प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। कुल 06 संस्थानों में एलेन कैरियर इंस्टीट्यूट का चयन किया गया है।
डीएमएफ मद से छात्रों को निःशुल्क कोचिंग के साथ ही 7500 रुपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
Source link
सरगुजा के 55 मेधावी छात्र NEET-JEE कोचिंग के लिए रवाना:मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, एलेन में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग















Leave a Reply