![]()
आलीराजपुर जिला अस्पताल परिसर में सोमवार सुबह एक विधवा महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आयुष विभाग के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास भयड़िया के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ता रोककर कपड़े खींचने और मारपीट का आरोप घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने आरोप लगाया कि जब वह गैस सिलेंडर लेने एजेंसी जा रही थी, तब आरोपी विकास भयड़िया ने बाइक से उसका रास्ता रोका। पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए हाथ पकड़ा, कपड़े खींचे और गलत नियत से छेड़छाड़ की। महिला ने किसी तरह वहां से भागकर खुद को बचाया। स्टाफ ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया महिला ने शिकायत में बताया कि पहली घटना के बाद आयुष विभाग कार्यालय के पास आरोपी से उसका फिर सामना हुआ, जहां उसके साथ मारपीट की गई। वहां मौजूद कार्यालयीन स्टाफ ने स्थिति को बिगड़ते देख बीच-बचाव किया और महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 115(2), 126(2) और 351(3) में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले के साक्ष्य जुटाने और गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी मनोरमा सिसोदिया ने बताया- शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
आलीराजपुर में आयुष अधिकारी ने महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़छाड़ की:रास्ता रोककर हाथ पकड़ा, कपड़े खींचे; कार्यालय के पास मारपीट की, केस दर्ज















Leave a Reply