शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई:अवैध परिवहन में पकड़े गए दो ट्रैक्टर, नदी तक पहुंचने वाला रैंप ध्वस्त




बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर रविवार को खनिज विभाग की टीम ने शिवनाथ नदी के लवन घाट से रेत से भरे दो ट्रैक्टर जब्त किए। साथ ही, नदी तक पहुंचने वाले अवैध रैंप को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। खनि निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने सरखोर तहसील के लवन स्थित शिवनाथ नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एक ट्रैक्टर (ट्राली सहित) क्रमांक CG22 G 9371 और एक ट्राली क्रमांक CG22 AB 9957 को अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए पाया गया। बिना अनुमति रेत उत्खनन पर दो वाहन जब्त जांच में पता चला कि रेत उत्खनन करने वालों के पास खनन या परिवहन की कोई वैध अनुमति नहीं थी। इसके बाद विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इन पर नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई भी की गई है। जब्त वाहन सुरक्षित रखने के लिए लवन थाना में जमा कर दिए गए हैं। भविष्य में अवैध खनन रोकने के लिए नदी तक जाने वाले रास्ते को जेसीबी से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *