लखनऊ में दिव्यांगों का विरोध प्रदर्शन:अधिनियम 2016 लागू करने की मांग , प्रदर्शनकारी बोले- मुफ्त आवास और 200 यूनिट बिजली मिले




लखनऊ में सोमवार को दिव्यांग विकास सोसाइटी के बैनर तले दिव्यांगों ने हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बीते लगभग पांच वर्षों से लगातार शासन और प्रशासन को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अनिल कन्नौजिया ने कहा कि दिव्यांगों की मूलभूत समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से कई बार अनुरोध करने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण अब सभी दिव्यांग भाई-बहन मजबूर होकर मुख्यमंत्री आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय ले रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारी मांग है कि सभी दिव्यांगों को सरकारी आवास मिले , अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जाए , दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर प्रतिमाह पांच हजार रुपये किया जाए । दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 पूरी तरह लागू हो । इसके अलावा 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को स्कूटी मिले, रोजगार के लिए बिना ब्याज के 10 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएं। सभी दिव्यांगों को आयुष्मान कार्ड और 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिले। मांग पूरी न होने पर जल्द ही पूरे प्रदेश में महा आंदोलन की चेतावनी दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *