![]()
विदिशा जिले के ग्यारसपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहम्मदगढ़ में सोमवार को तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्राथमिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, तेंदुए की मौत भूख और प्यास के कारण हुई है। यह घटना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित पानी की टंकी के पास हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने देर रात पानी की टंकी के पास करीब एक वर्षीय तेंदुए का शव देखा, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ हेमंत यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण मौके पर एसडीओ हिमांशु त्यागी, रेंजर मुस्कान शिवहरे, वन अमला और नायब तहसीलदार राजेंद्र सेन भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में चार डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया और नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कराया गया। जंगल से भटककर गांव पहुंचा था तेंदुआ प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृत तेंदुआ काफी छोटा था और संभवतः जंगल से भटककर पानी की तलाश में गांव तक पहुंच गया था। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और जंगलों में जलस्रोतों के सूखने के कारण वन्य प्राणियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख और प्यास को मौत का कारण बताया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना ने जंगलों में वन्य जीवों के लिए जलस्रोतों की कमी और उनके संरक्षण की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन्य प्राणियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु शासन से हर वर्ष लाखों रुपए की राशि आती है, लेकिन उसका उपयोग कहां हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं मिलती।
Source link
विदिशा में भूख-प्यास से तेंदुए की मौत:विदिशा में जंगल से भटककर गांव पहुंचा, जंगलों में जलस्रोत सूखे
















Leave a Reply