Raigarh Canal Road Protest | Nagar Nigam, Congress Team, Mayor Assurance


महापौर ने मोहल्लेवासियों को आश्वसन दिया कि कम से कम लोग प्रभावित होंगे।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जोगीडीपा-फौजदार पारा इलाके में प्रस्तावित केनाल लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। नगर निगम ने पहले चरण में करीब 25 से 30 लोगों को बेदखली नोटिस जारी किया है। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुष नगर निगम

.

नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि, नजूल भूमि पर बिना अनुमति निर्माण किया गया है, जो नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 293 का उल्लंघन है। नोटिस में प्रभावित लोगों से निर्माण संबंधी अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

जोगीडीपा क्षेत्र के काफी संख्या में लोग महापौर से मिलकर समस्याओं को बताया।

जोगीडीपा क्षेत्र के काफी संख्या में लोग महापौर से मिलकर समस्याओं को बताया।

महापौर बोले- कम से कम लोग होंगे प्रभावित

मेयर जीवर्धन चौहान ने प्रभावित लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि परियोजना में कम से कम परिवार प्रभावित हों, इसका प्रयास किया जाएगा। हर परिवार का बेहतर तरीके से विस्थापन किया जाएगा। महापौर ने प्रगति नगर परियोजना का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 70 मकान टूटे थे और 120 लोगों को मकान उपलब्ध कराए गए थे।

रहवासियों ने रखीं अपनी समस्याएं

जोगीडीपा क्षेत्र के लोगों ने निगम पहुंचकर सड़क निर्माण के कारण होने वाले विस्थापन, पुनर्वास और मुआवजे को लेकर चिंता जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नोटिस में विस्थापन के बाद की व्यवस्था का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि बेदखली नोटिस में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा और व्यवस्थापन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही प्रस्तावित केनाल लिंक रोड की चौड़ाई और आकार को भी सार्वजनिक नहीं किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं।

8 सदस्यीय जांच समिति गठित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव की सहमति से मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति बनाई गई है। यह समिति प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगी और अधिकारियों से चर्चा के बाद दो दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

जांच समिति में ये नेता शामिल

जांच समिति में शेख सलीम नियारिया को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व सभापति जयंत ठेठवार, दयाराम धुर्वे, पार्षद आरिफ हुसैन, सत्यप्रकाश शर्मा, आशीष शर्मा, रंजना पटेल, संदीप अग्रवाल और सुमित मिरी को भी समिति में शामिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *