![]()
सिवनी के सरकारी पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रविशंकर नाग ने एनएसयूआई (NSUI) के जिला अध्यक्ष धनंजय चंदेल और उनके 10-12 साथियों के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। प्रिंसिपल का आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और सरकारी काम में अड़ंगा डाला। यह पूरी घटना सोमवार दोपहर की है, जिसकी रिपोर्ट शाम करीब 7 बजे की गई। प्रिंसिपल को कमरे में दी कुंडी प्रिंसिपल डॉ. नाग ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार को धनंजय चंदेल अपने साथियों के साथ कॉलेज आए और सीधे उनके केबिन में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने प्रिंसिपल को कमरे के अंदर ही बंधक बना लिया और बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे वे काफी देर तक अंदर ही फंसे रहे। परीक्षा के काम में डाली रुकावट शिकायत के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में चल रही परीक्षाओं के इंतजामों में भी बाधा पहुंचाई। दोपहर की शिफ्ट के लिए बने एग्जाम कंट्रोल रूम को भी नहीं खुलने दिया गया, जिससे सरकारी काम रुक गया। इसके अलावा, प्रिंसिपल के कमरे के बाहर और कॉलेज की दीवारों पर काला पेंट पोतकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। कार्रवाई की मांग जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडे ने इस हरकत को शर्मनाक और कॉलेज की साख के खिलाफ बताया है। प्रिंसिपल ने पुलिस से मांग की है कि मामले की ठीक से जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि आगे से कोई ऐसी हिम्मत न करे। पुलिस कर रही है जांच कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि प्रिंसिपल की तरफ से लिखित शिकायत मिली है। हालांकि, सोमवार शाम तक आरोपी थाने में ही मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज (FIR) नहीं किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
एनएसयूआई अध्यक्ष पर प्राचार्य को बंधक बनाने का आरोप:सिवनी कॉलेज प्रिंसिपल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, कहा- परीक्षा कार्य में बाधा डाली














Leave a Reply