मंत्री ने कलेक्टर से कहा जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाएं:देवास के मीठा तालाब पर गंगा आरती में शामिल, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया




देवास। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत सोमवार को शहर के मीठा तालाब पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मीठा तालाब पर गंगा आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और नागरिक शामिल हुए। जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि जल की एक-एक बूंद का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए “जल गंगा संवर्धन अभियान” बेहद जरूरी है और इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल बचत और प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में पांच हजार से अधिक सरोवर बनाए गए हैं। वहीं देवास जिले में 570 तालाब और 95 अमृत सरोवर तैयार किए गए हैं, जिससे भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश मंत्री सिलावट ने कहा कि नदियों और तालाबों के कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाना जरूरी है। जल स्रोतों के प्राकृतिक बहाव में बाधा बनने वाले हर छोटे-बड़े अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना चाहिए। उन्होंने “केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना”, संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना और मेगा तापी रीचार्ज परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से सिंचाई और पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *