![]()
सतना में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिलास्तरीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ के दूसरे दिन सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन और जनसंपर्क को लेकर मार्गदर्शन दिया। इससे पहले रविवार को प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया था। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता से सतत संवाद बनाए रखने और सेवा भाव के साथ काम करने पर जोर दिया। “भाजपा एक पार्टी नहीं, बल्कि एक मिशन”
मीडिया से बातचीत में राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं, बल्कि एक मिशन है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक रूप से मजबूत और संस्कारित बनाना है। रविवार को हुआ था शुरू हुआ था शिविर
रविवार को प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस की अपनी कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं रही, इसी कारण समय-समय पर उसका विघटन होता रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपने सिद्धांतों पर कायम रहते हुए कार्य किया है और इसी कारण आज वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। हेमंत खंडेलवाल ने राम मंदिर, धारा 370 और ‘एक देश-एक संविधान’ जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने कभी अपने मूल सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने पार्टी को खड़ा करने वाले पुराने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और योगदान को भी याद किया। प्रशिक्षण वर्ग में ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ की अवधारणा पर काम करने वाला दल है। वहीं, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा करने के भाव से कार्य कर रहे हैं। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को मजबूत बनाने, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता तैयार करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
"भाजपा एक पार्टी नहीं, बल्कि एक मिशन":सतना में बोले- डिप्टी सीएम, पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग का सामापन














Leave a Reply