![]()
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में रविवार को कथित पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने जहर खा लिया। देर शाम जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मरने से पहले युवक ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए। मृतक की पहचान जंगीपुरा निवासी 23 वर्षीय राकेश अहिरवार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राकेश अपनी पत्नी और 7 महीने की बेटी को लेने ससुराल ग्राम बगौता गया था। वहां ससुराल पक्ष ने उन्हें साथ भेजने से मना कर दिया, जिससे विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान राकेश के साथ मारपीट भी की गई। लौटते समय रास्ते में जहर खाया
बताया गया कि विवाद के बाद राकेश वहां से निकल गया और रास्ते में जहर खा लिया। बाद में वह अपने गांव पहुंचा, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन पहले उसे बमीठा अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश बहुत शराब के नशे में था : ससुराल पक्ष
वहीं, ससुराल पक्ष ने अलग दावा किया है। मृतक के ससुर बब्बू अहिरवार का कहना है कि राकेश शराब के नशे में था और तेज धूप में पत्नी व बीमार बच्ची को साथ ले जाने की जिद कर रहा था। बच्ची की तबीयत खराब होने के कारण परिवार ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कहासुनी और हाथापाई हुई। बाद में मामला शांत हो गया, लेकिन राकेश गुस्से में वहां से चला गया। पत्नी बोली- बच्ची बहुत बीमार थी
मृतक की पत्नी प्रेमवती ने बताया कि उनकी बच्ची बीमार थी और उसका इलाज कराना जरूरी था। उन्होंने राकेश से डॉक्टर को दिखाने के बाद जाने की बात कही थी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद वह नाराज होकर वहां से चले गए। पत्नी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि राकेश ने कब और कहां यह कदम उठाया। वीडियो में मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए
राकेश ने जहर खाने से पहले मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। सोमवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। एसपी रजत सकलेचा ने कहा है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पत्नी-बच्ची साथ नहीं आई तो पति ने जहर खाया:छतरपुर में मौत से पहले VIDEO रिकॉर्ड किया; बोला- ससुराल वालों ने मेरे साथ मारपीट की














Leave a Reply