![]()
राजगढ़ जिले की आशा कार्यकर्ता एवं आशा पर्यवेक्षकों का चार माह से वेतन रुका हुआ। यहां तक की प्रोत्साहन राशि में भी कटौती की गई है। इसी के विरोध में जिले भर की कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर वेतन भुगतान में लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगाए। सैलरी न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी
ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने चार माह से रोका गया वेतन तुरंत जारी करने, वेतन में कटौती और घपलों को रोकने, वाउचर की पूरी राशि देने तथा सभी बकाया भुगतान जल्द करने की मांग रखी। साथ ही हर महीने की 5 तारीख तक नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही गई। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन की जिला अध्यक्ष माधुरी डांगी, महासचिव शामली गुर्जर और ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया ने किया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में भी आशाएं और पर्यवेक्षक लगातार फील्ड में काम कर रही हैं, लेकिन पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलना बेहद गंभीर और अमानवीय स्थिति है। अधिकारी आशा कार्यकर्ताओं को डर धमका भी रहे
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि आशाओं की प्रोत्साहन राशि का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है और भुगतान में कटौती की जा रही है। उन्होंने कुछ अधिकारियों पर आशा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के आरोप भी लगाए। ज्ञापन सौंपने के बाद अधिकारियों ने यूनियन प्रतिनिधियों को वेतन संबंधी समस्या का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। वहीं यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 31 मई तक वेतन और बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो 3 जून 2026 को जिलेभर की आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक एक दिवसीय काम बंद हड़ताल करेंगी।
Source link
राजगढ़ में आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन:बोलीं- चार महीने से वेतन नहीं मिला, महंगाई में घर कैसे चलाएं, 3 जून से हड़ताल की चेतावनी














Leave a Reply