Shivraj Singh Chauhan Book Launch


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर किताब लिखी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 साल के करीबी अनुभवों को शब्दों में उतारा है। उन्होंने ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ नाम से एक किताब लिखी है। इसका विमोचन

.

कार्यक्रम 26 मई को दिल्ली के पूसा स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। समारोह में शिवराज सिंह चौहान स्वयं मौजूद रहेंगे। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और चुनिंदा 1800 लोग इसमें शामिल होंगे।

समारोह में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सहित करीब एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। एनडीए के सभी सांसदों को विमोचन समारोह में आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित अन्य दलों के नेताओं को भी न्योता भेजा गया है।

1991 से लेकर अब तक के अनुभव किताब में लिखे

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह किताब उनके लिए सिर्फ एक पुस्तक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिताए लंबे समय का अपनापन है। 1991 की एकता यात्रा से लेकर आज तक के अनुभवों को इसमें शामिल किया गया है। उस समय मुरली मनोहर जोशी की यात्रा में नरेंद्र मोदी संगठनात्मक प्रभारी थे।

किताब युवाओं को प्रेरित करेगी

शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि यह पुस्तक युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करेगी। इसमें अनुशासन, तपस्या, समर्पण और लोगों के साथ अपनापन से बड़े लक्ष्य हासिल करने की सीख दी गई है। किताब में मोदी जी के नेतृत्व, सुशासन, राष्ट्र सेवा और नीति निर्माण के व्यक्तिगत पक्षों को खास तौर पर उजागर किया है।

मोदी कैबिनेट में 2024 में बने कैबिनेट मंत्री

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

यह खबर भी पढ़ें…

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जान का खतरा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को उन पर हमले का इनपुट मिला है। जिसके बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली में शिवराज के आवास पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *