ओपन स्टेट स्विमिंग में भाग लेंगे उज्जैन के 6 तैराक



उज्जैन | मप्र स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा रीवा में आयोजित होने वाली स्टेट ओपन स्विमिंग कॉम्पिटिशन में उज्जैन के 6 तैराक शामिल होंगे। 15-16 और 17-18 आयु वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के 200 से ज्यादा तैराक भाग ले रहे हैं। 15-16 आयु वर्ग में उज्जैन के शिवोह्म तिवारी, जुनैना हुसैन, आद्या राय, समर्थ गेहलोत, रौनक धारीवाल और 17-18 आयु वर्ग में सिद्धेश जैन चुनौती पेश करेंगे। 30 मई से 2 जून तक चलने वाली चार दिवसीय प्रतियोगिता पहले चार वर्गों में होना थी, लेकिन गर्मी के कारण इसे फिलहाल ग्रुप ए और बी वर्ग तक ही सीमित किया है। 11-13 और 11-12 आयु वर्ग की प्रतियोगिता बाद में आयोजित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *