![]()
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई फाइनेंस कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आने वाले सत्र के लिए ऐसे नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है जो युवाओं को नौकरी दिलाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही, पहले से चल रहे कई कोर्स में ‘सेल्फ फाइनेंस’ मोड के तहत नई सीटों और नए सेक्शन बढ़ाने पर भी मुहर लग गई है। इन बढ़ी हुई सीटों और नए कोर्स की फीस क्या होगी, बैठक में उसका फीस स्ट्रक्चर भी फाइनल कर दिया गया है। क्वालिटी और स्किल पर जोर
बैठक के दौरान कुलपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी का पूरा ध्यान पढ़ाई की क्वालिटी सुधारने और छात्रों के कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) पर है। उन्होंने बताया कि ये सभी बदलाव ‘नई शिक्षा नीति’ को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं, ताकि छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल जानकारी भी मिल सके और उन्हें करियर बनाने में आसानी हो। नए कोर्स और फीस स्ट्रक्चर
विश्वविद्यालय में शुरू किए जा रहे नए सत्र के कोर्सेज के लिए निम्न शुल्क निर्धारित किए गए हैं—
बी.सी.ए. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग) – ₹25,000 प्रति सेमेस्टर
बी.टेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस) – ₹50,000 प्रति सेमेस्टर
पी.जी. डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप – ₹10,000 प्रति सेमेस्टर
पी.जी. डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन – ₹10,000 प्रति सेमेस्टर
सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन – ₹10,000 प्रति सेमेस्टर
सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कम्युनिकेटिव इंग्लिश – ₹10,000 प्रति सेमेस्टर
एम.एससी. (फॉरेंसिक साइंस) – ₹25,000 प्रति सेमेस्टर
पी.जी. डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी एवं म्यूजियोलॉजी – ₹10,000 प्रति सेमेस्टर
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस – ₹15,000 प्रति सेमेस्टर सेल्फफाइनेंस मोड में चल रही वर्तमान कोर्स और फीस स्ट्रक्चर
बी.एससी. बायो ग्रुप (नई स्ववित्तपोषित सीटें) – ₹18,000 प्रति सेमेस्टर
बी.एससी. मैथ्स ग्रुप (कंप्यूटर साइंस सहित नया सेक्शन) – ₹18,000 प्रति सेमेस्टर
बी.एससी. मैथ्स ग्रुप (फिजिक्स, मैथेमेटिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स – 30 सीटें) – ₹15,000 प्रति सेमेस्टर
बी.ए. – ₹6,000 प्रति सेमेस्टर
बी.एससी. – ₹15,000 प्रति सेमेस्टर
एम.ए. – ₹10,000 प्रति सेमेस्टर
एम.कॉम. – ₹10,000 प्रति सेमेस्टर
एम.एससी. – ₹20,000 प्रति सेमेस्टर
बी.ए.-एलएलबी – ₹30,000 प्रति सेमेस्टर
एम.एससी. एग्रीकल्चर – ₹25,000 प्रति सेमेस्टर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक, कौशलपरक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नए पाठ्यक्रमों और स्ववित्तपोषित मोड में सीट विस्तार से अधिकाधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। बैठक में वित्त समिति के सदस्यों, वित्त अधिकारी, लेखाधिकारी ने विश्वविद्यालय की इस पहल को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की।
Source link
DDU में बढ़ेंगी सीटें और शुरू होंगे नए कोर्स:जॉब ओरिएंटेड और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस, फीस स्ट्रक्चर भी तय
















Leave a Reply