![]()
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य की समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तय समय तक कार्य शुरू नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम-1948 की धारा-5 और धारा-11 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्राधिकरण के अनुसार 22 मई 2026 से शुरू हुए जनगणना कार्य के लिए क्षेत्र में 2281 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। इसके लिए 2046 प्रगणक और 341 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। बावजूद इसके बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अब तक जनगणना सामग्री प्राप्त कर कार्य शुरू नहीं किया है। प्रशासनिक लापरवाही आए सामने
बताया गया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार फोन कॉल, मैसेज और वाट्सऐप के माध्यम से निर्देश भेजे जाने के बाद भी करीब 700 प्रगणक और 140 पर्यवेक्षकों ने सामग्री नहीं ली। इसे प्रशासनिक लापरवाही माना जा रहा है। सोमवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने माना कि कई स्तरों पर उदासीनता के कारण जनगणना कार्य प्रभावित हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक दिया समय
इसके बाद सीईओ ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि 26 मई दोपहर 12 बजे तक जो कर्मचारी सामग्री प्राप्त कर कार्य शुरू नहीं करेंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का कहना है कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य किसी भी स्तर की लापरवाही से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
Source link
नोएडा प्राधिकरण का अल्टीमेटम:700 प्रगणकों की लापरवाही पर सख्त एक्शन,जनगणना कार्य शुरू नहीं किया तो होगी FIR
















Leave a Reply