सागर| शहर के सबसे पुराने गंगा मंदिर लाखा बंजारा झील स्थित रानीपुरा पुरवियाऊ टौरी में मंगलवार को सार्वजनिक गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। पुजारी गौरीशंकर के अनुसार रात 8 बजे से महाआरती एवं 56 भोग का आयोजन होगा। इसके बाद रात 9 बजे से राधे-राधे भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें भक्त भजनों की रसधारा में सराबोर होंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने और मां गंगा की मंगल आरती में शामिल होने की अपील की है। वहीं चकराघाट स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। पुजारी नरेंद्र महाराज ने बताया कि शाम को मां गंगा का विशेष शृंगार कर महाआरती की जाएगी। आरती में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
Source link
गंगा दशहरा महोत्सव आज, 56 भोग लगेंगे












Leave a Reply