![]()
बाराबंकी में मंगलवार तड़के सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 2:50 बजे भिखरा गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रेलर (UK06 CB2223) एक्सप्रेसवे पर चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही इनोवा कार (UP32 HV5870) अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में कुल सात लोग सवार थे, जो कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों की पहचान राहुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मुगलसराय, चंदौली; राहुल सिंह पुत्र अजय प्रताप निवासी गैबीपुर, गाजीपुर; सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय तेज प्रताप सिंह निवासी रामपुर रसड़ा, बलिया और सूरज मिश्रा निवासी निकसपुर, सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वहीं हादसे में पंकज पुत्र रमेश सिंह निवासी चुनार, मिर्जापुर; प्रशांत पुत्र अवध बिहारी निवासी बेला, बलिया और चंदन सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी चुनार, मिर्जापुर घायल हो गए। तीनों को हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Source link
सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इनोवा ट्रेलर से टकराई:4 दोस्तों की मौत, 3 घायल; कैंची धाम जा रहे थे
















Leave a Reply