नौतपा का दूसरा दिन, झुलसाने वाली गर्मी:भिंड में 44 डिग्री पहुंचा तापमान, रात में भी चल रही गर्म हवाएं




भिंड में 25 मई से शुरू हुए नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 8 बजे से ही धूप तीखी होने और दिनभर गर्म हवाएं (लू) चलने के कारण दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हालात यह रहे कि रात के समय भी गर्म हवाओं का दौर जारी रहा, जिससे लोगों को बिल्कुल राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के समय हीट वेव चलने के आसार हैं, जिसे देखते हुए लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। शीतल पेय और सत्तू से राहत पाने की कोशिश
तेज गर्मी के कारण बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ गई है। लोग गर्मी से बचाव के लिए गन्ने का रस, शिकंजी और लस्सी का सहारा ले रहे हैं। वहीं, घरों में भी पारंपरिक तौर पर चने का सत्तू और ठंडाई का सेवन कर लोग इस भीषण गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आमजन को ठंडे स्थानों पर रहने, शरीर में पानी की कमी न होने देने और गर्म हवाओं के सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *