बर्रा में 50-फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा नशेबाज:पुलिस को देख कूदने की दी धमकी, इलाकाई लोगों की मदद से उतारने का प्रयास जारी




बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-1 स्थित 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर एक नशेबाज युवक चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों की सूचना पर बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास कर रही है। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जरौली फेस–वन स्थित पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना डॉयल–112 पर मिली थी। जिस पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, जहां एक नशे में धुत युवक पानी की टंकी पर चढ़ा था और गाली–गलौज कर रहा था। पुलिस टीम ने टंकी पर चढ़ने की कोशिश की तो नशेबाज युवक टंकी से कूदने की धमकी देने लगा। पानी की टंकी पर चढ़ने का कारण पूछने पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है, पुलिस टीम समझाने–बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं टंकी पर युवक के चढ़ने की जानकारी पर इलाके में भीड़ जमा हो गई। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को देकर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को उतारने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *