आजमगढ़ में नौतपा का दूसरा दिन:सुबह से ही भीषण गर्मी और उमस, 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा तापमान




विगत 10 दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रही जानता को नौतपा के दूसरे दिन भी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि दूसरे दिन पहले दिन की अपेक्षा 2 डिग्री तापमान कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान भीषण गर्मी और उमस और बढ़ेगी जिससे आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित होगा। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और हल्की गर्म हवाएं चल रही है।
सड़क पर चलने वाले लोग गमछे और दुपट्टे के सहारे अपना मुंह ढक कर चलने को मजबूर हैं। लगातार भीषण गर्मी और उमस के कारण बिजली कटौती भी हो रही है जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले समय में मौसम और गर्म होगा। अभी आम जनता को गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। तेज धूप और गर्मी के बाद चल रही गर्म हवाओं से काफी समस्या हो रही है।
जिला प्रशासन ने जारी की है गाइडलाइन
लगातार मौसम में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिला प्रशासन का कहना है कि जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से 4 बजे तक लोग अपने घरों से बाहर न निकले। और सूती कपड़े का प्रयोग करें। और सर ढक कर चले। ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का प्रयोग करें जिससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *