![]()
देवास में बकरों और वाहनों की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार मोटरसाइकिल, एक कार और दो बकरे सहित करीब 15 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। बकरे चोरी की शिकायत के बाद जांच शुरू की
पुलिस के अनुसार, 1-2 मई की रात ग्राम गदेशियापिपलिया, हवनखेड़ी और संजयनगर क्षेत्रों से मोटरसाइकिल और बकरों की चोरी की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर विशेष अभियान चलाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डिजिटल ट्रेल के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। कुछ सदस्यों से पूरे गिरोह का भंडफोड़ हुआ
जांच के दौरान पुलिस ने टोंककला स्थित कंजर डेरे में दबिश दी, जहां से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में हुई सभी चोरियों को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राज झाला (21), युवराज झाला (20), जतिन हाड़ा (19), अमन चौहान (20), महेंद्र कुमावत (30) और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस का कहना है कि गिरोह सुनसान इलाकों को निशाना बनाकर रात के समय वारदात को अंजाम देता था।
Source link
देवास पुलिस ने 5 चोरी का खुलासा किया:नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद, बकरे और वाहन चुराए थे















Leave a Reply