बैतूल में सड़क हादसे में किसान की मौत:शादी में जा रहे पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी गंभीर




बैतूल जिले में एक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना बीती रात उस समय हुई जब पति-पत्नी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायल महिला का जिला अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, टीका बर्री निवासी मदन पिता खड्डी यूईके (45) अपनी पत्नी सुनीता के साथ शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले बोरदही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, हालत गंभीर होने पर उन्हें बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पत्नी आईसीयू में भर्ती जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि सुनीता के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। मृतक मदन खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता सहित पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *