![]()
फतेहपुर पुलिस विभाग में कानून व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी और इंटेलीजेंस विंग में तैनात कई पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, एसओजी में तैनात निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुशवाहा, आरक्षी अमन सिंह, राहुल कुमार, अभिमन्यु सिंह पटेल और ब्रजेश पाल को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, इंटेलीजेंस विंग में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार मौर्य तथा आरक्षी पवन चौधरी, जयप्रकाश बघेल, रामसिंह पटेल, विवेक कुमार, विकास कुमार और हरीश कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस विभाग ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल पुलिस लाइन में अपनी रवानगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अनुपालन रिपोर्ट तुरंत भेजने को भी कहा गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई जनहित और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है, ताकि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जा सके।
Source link
फतेहपुर में एसओजी, इंटेलीजेंस विंग के 15 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:फतेहपुर में कानून व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से हुआ प्रशासनिक फेरबदल















Leave a Reply