![]()
राजधानी भोपाल में दाऊदी बोहरा समाज ने ईद-उल-अधा (बकरीद) का पर्व मंगलवार को पूरे धार्मिक उत्साह, सादगी और अकीदत के साथ मनाया। इस मौके पर सुबह से ही मस्जिदों में रौनक देखने को मिली और समाजजनों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी। अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद सहित शहर की विभिन्न बोहरा मस्जिदों में सुबह से ही नमाज़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। पारंपरिक परिधानों में सजे लोग समय पर मस्जिद पहुंचे और खुतबा सुनने के बाद सामूहिक रूप से नमाज़ अदा की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में त्योहार को लेकर खास उत्साह नजर आया। गले लगकर दी मुबारकबाद नमाज के बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कई स्थानों पर सामाजिक मेल-मिलाप के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर खुशियां साझा कीं। दाऊदी बोहरा समाज के मीडिया समन्वयक इब्राहिम अली दाऊदी ने इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने शहरवासियों को ईद की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे को और मजबूत करने की अपील की।
Source link
भोपाल में दाऊदी बोहरा समाज ने सादगी से मनाई बकरीद:मस्जिदों में अदा हुई विशेष नमाज़, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
















Leave a Reply