केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सांचू पोस्ट पर पहुंचे हैं। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की ये सबसे ऐतिहासिक पोस्ट में शामिल है। ये दो बड़ी जंग की गवाह रही है। इस पोस्ट पर जाने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री हैं।
.
शाह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर से सांचू पहुंचे थे। यहां वे जवानों से मुलाकात कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गृहमंत्री के साथ मौजूद हैं।
शाह सांचू पोस्ट से लौटने के बाद बीकानेर में 5 जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ मीटिंग करेंगे। इसका प्रमुख एजेंडा बॉर्डर पर बढ़ती तस्करी और राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दे हैं।
सांचू पोस्ट से देखेंगे पाकिस्तानी इलाका
अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे सांचू पोस्ट के नजदीक से पाकिस्तानी इलाका भी देख सकते हैं। क्योंकि यहां से जीरो पॉइंट व सरहद साफ नजर आती है।
रेगिस्तान में झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बीच शाह इस पोस्ट पर तैनात जवानों से चर्चा करेंगे। शाह करीब साढ़े 12 बजे वापस बीकानेर के लिए रवाना होंगे।

बॉर्डर पर बढ़ रही तस्करी पर करेंगे चर्चा
गृहमंत्री बीएसएफ के हेडक्वार्टर पर दोपहर में पांच जिलों के कलेक्टर व एसपी के साथ मीटिंग करेंगे। इनसे बॉर्डर पर बढ़ रही तस्करी सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस मीटिंग में देश की सुरक्षा से जुड़ी कई एजेंसियों के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहेंगे।
इसी दौरान बॉर्डर के 184 गांवों के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना भी शुरू की जाएगी। इसके तहत राजस्थान के बॉर्डर से लगे 184 गांवों को सड़क और 4G नेटवर्क से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।

बीएसएफ के सेक्टर हेडक्वार्टर में रुके
अमित शाह सोमवार रात करीब 10:30 बजे बीकानेर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। मंगलवार को आमित शाह के ये रहेंगे कार्यक्रम-
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 से 12.30 बजे तक सांचू पोस्ट पर रहेंगे। यहां वृक्षारोपण, सैनिक सम्मेलन और जवानों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
- इसके बाद बीकानेर में बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक वे पांच जिलों के एसपी और कलेक्टरों के साथ बैठक करेंगे। शाम 6:25 बजे वे बीकानेर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
….
भारत-पाक बॉर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवान और ड्रोन की स्पेशल-टीम तैनात:राजस्थान से सटे बॉर्डर पर 24 घंटे करेंगे निगरानी; एक साल में तैयार होगी 350 से ज्यादा बटालियन

राजस्थान से सटी 1,070 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा का चक्रव्यूह अब पूरी तरह बदल गया है। सरहद पर अब ‘भैरव बटालियन’ के साथ ‘अशनी ड्रोन प्लाटून’ (ड्रोन टुकड़ी) को तैनात किया गया है। पूरी खबर पढ़िए…















Leave a Reply