इंदौर में युवकों के बीच विवाद में चले चाकू:2 युवक घायल, पुरानी रंजिश में किया हमला; पुलिस जांच में जुटी




इंदौर के तिलक नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशाल सोलंकी निवासी श्रृंदा कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस ने पवन (संविद नगर), आयुष वर्मा, छोटू और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विशाल को आयुष वर्मा मिला, जो नशे में था। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पवन भी मौके पर आ गया। आरोप है कि आयुष ने चाकू से विशाल के पैर में वार किया। वहीं पवन ने भी चाकू से हमला किया, जो पैर में लगा। छोटू ने पत्थर से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए निखिल के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आजाद नगर में भी चाकूबाजी, बेटे पर हमला इंदौर के आजाद नगर इलाके में भी चाकूबाजी की घटना हुई है। पिता से कहासुनी के बाद बेटे पर चाकू से हमला कर दिया गया। अजय बछानिया की शिकायत पर पुलिस ने अनुराग (पालदा चौक), शिवा और विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सोमवार रात आरोपियों की अजय के पिता रमेश से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *