![]()
नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लुहारिया जाट में एक 35 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक ने सोमवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ गटक लिया था, जिसके बाद मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लुहारिया जाट निवासी राजूलाल उर्फ राजू (35) पिता भोजाजी भील ने सोमवार को अपने घर पर किसी अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी युवक की हालत गंभीर बनी रही, जिसके चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में राजूलाल का इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार सुबह करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी अज्ञात है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
नीमच में युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत:रतनगढ़ के लुहारिया जाट में हुई घटना, पुलिस जांच जारी














Leave a Reply