बिजली कर्मचारियों को गर्मी से बचाव के लिए किट बांटे:भदोही में 44 डिग्री तापमान में काम कर रहे स्टाफ; टोपी, रुमाल और कूलर दिए




भदोही के ज्ञानपुर विद्युत उपकेंद्र पर भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कर्मचारियों के लिए विशेष राहत व्यवस्था की गई। उपखंड अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को टोपी, रुमाल और कूलर वितरित किए गए, ताकि वे सुरक्षित रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। जनपद में इन दिनों तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जिला प्रशासन आम लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की अपील कर रहा है। ऐसे हालात में बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए विद्युत कर्मचारियों को खुले में काम करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ बोले- कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी तुषार राय ने कर्मचारियों को टोपी, रुमाल और कूलर वितरित किए। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारियों की अहम जिम्मेदारी है कि वे बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें और इसके लिए वे दिन-रात मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे में कर्मचारियों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।” पानी पीने और धूप से बचने की सलाह उपखंड अधिकारी ने कर्मचारियों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप से बचकर काम करने का आग्रह किया। इस दौरान सुनील कुशवाहा, चंद्रदेव पांडे, विकास कुमार, ललित यादव सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। लू लगने से बचने के लिए क्या करना चाहिए? बाहर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *