Jashpur Woman Suicide | Mental Health Concerns, Related Videos


छत्तीसगढ़ के जशपुर में महिला ने थाना परिसर स्थित वायरलेस टॉवर पर चढ़कर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। रिश्तेदार का कहना है कि वह मोबाइल पर आत्मघाती और फांसी से रिलेटेड

.

जानकारी के मुताबिक महिला का नाम निलिमा है, जो कि अपनी मां के साथ 4 साल की बेटी आधार कार्ड बनवाने कुनकुरी से आई थी। इस दौरान वह अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद पता चला कि वह थाना परिसर के सामने स्थित टॉवर पर चढ़ गई, उसे समझाने की कोशिश की गई।

इसके बावजूद वह टॉवर से नहीं उतरी और फांसी लगा ली। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मर्ग कायम कर रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। घटना कुनकुरी थाना परिसर की है।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

समझाइश के बाद भी महिला ने टॉवर पर फांसी लगा ली।

समझाइश के बाद भी महिला ने टॉवर पर फांसी लगा ली।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कड़ी मशक्कत के बाद महिला की लाश को उतारा गया।

कड़ी मशक्कत के बाद महिला की लाश को उतारा गया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, निलिमा लकड़ा (22) ग्राम धुमाडांड की रहने वाली थी। वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। निलिमा सोमवार को अपनी मां के साथ बेटी के दस्तावेज बनवाने अस्पताल आई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई।

रिश्तेदार उसकी तलाश कर रहे थे। तड़के सुबह उसने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को अपनी जानकारी दी। इसके कुछ ही समय बाद वह थाना परिसर के सामने स्थित वायरलेस टॉवर पर चढ़ गई।

पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, डीडीआरएफ और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने युवती को लगातार समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया।

शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

समझाने के बावजूद लगाई फांसी

अधिकारियों ने उसे बातों में उलझाकर समय लेने की कोशिश भी की, लेकिन इन प्रयासों के बावजूद महिला ने टॉवर पर ही फांसी लगा ली। टॉवर की ऊंचाई अधिक होने के कारण शव को नीचे उतारने में कठिनाई हुई।

घंटों चला रेस्क्यू अभियान, बड़ी संख्या में जुटी भीड़

करीब तीन से चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। इस दौरान थाना परिसर के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश पटनवार, एसडीएम नंद जी पांडे, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में एएसपी राकेश पटनवार ने बताया कि शुरुआती जांच में मानसिक असंतुलन की आशंका सामने आई है। मर्ग कायम कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है।

………………….

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बालोद में महिला ने युवक संग लगाई फांसी: बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, घर से 45KM दूर पेड़ पर मिली लाश

बालोद में कपल की लाश एक ही फंदे पर लटकते मिली।

बालोद में कपल की लाश एक ही फंदे पर लटकते मिली।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को दोनों के शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटके हुए मिले। शादीशुदा महिला घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी। मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *