![]()
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 20 मई सुशील कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमाशंकर यादव उर्फ पिंटू और वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु के रूप में हुई है। इस पूरी घटना को जमीन की खरीद फरोख्त और पैसों के लेनदेन के कारण साथियों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस टीम को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने तीन अन्य लोगों को नामजद किया था। इस मामले में उमाशंकर यादव ने मृतक के परिजनों के घर सूचना भिजवाई की पंकज सिंह और सोनू सिंह और अवनीश यादव और बबलू यादव और एक अन्य व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब मामले की विवेचना शुरू की तो यह पूरी कहानी खुलकर सामने आई। पुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास
इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया की मामले में मुकदमा दर्ज कर जब मामले की विवेचना और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस और सीन रिक्रिएशन पर काम शुरू किया गया तो इस पूरे मामले में उमाशंकर उर्फ पिंटू यादव और वीरेंद्र और बिंदु यादव का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन खरीद फरोख्त को लेकर हुई हत्या
जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया की पूरी योजना के तहत उमाशंकर यादव उर्फ पिंटू यादव के बुलाने पर वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु रानीपुर गया था। जहां पर उमाशंकर यादव और पिंटू अपने चार पहिया वाहन के साथ मिला। उसकी गाड़ी में पहले से ही सुशील कुमार मौजूद था जो नशे की हालत में था। इसके बाद आरोपी सुनसान वाले इलाके पर लेकर गए जहां जमीन और पैसों के लेनदेन के लेकर बात करने लगे। इसी दौरान उमाशंकर यादव ने सुशील कुमार के सिर में गोली मार दी। इसके साथी ड्राइवर के बगल वाली सीट के शीशे में भी फायर कर दिया इस तरह तीन फायर किया। आरोपियों ने पुलिस को पूरी तरह से गुमराह करने का प्रयास किया। पर इस मामले की जांच में जुटे एसएसपी अनिल कुमार ने फॉरेंसिक टीम बैलिस्टिक टीम की मदद से इस पूरी घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। इस अवसर पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी शशिमौली पाण्डेय उपस्थित रहे।
Source link
जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर हुई थी हत्या:आजमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी थी पुलिस की चार टीमें
















Leave a Reply