![]()
कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक निजी कॉलेज के छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि उनसे बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई के लिए फीस ली गई, लेकिन उन्हें बीकॉम (प्लेन) की डिग्री दी जा रही है। जनसुनवाई में कुल 183 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पानी और बिजली की समस्याएं प्रमुख थीं, जिन पर कलेक्टर ने तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे बीकॉम सत्र 2023-24 के छात्रों ने बताया कि वे चड्ढा कॉलेज में बीकॉम (ऑनर्स) प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। कॉलेज द्वारा जारी अंकसूची में तो बीकॉम ऑनर्स दर्ज है, लेकिन जब वे विश्वविद्यालय के पोर्टल पर डिग्री के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें बीकॉम (प्लेन) की डिग्री दिखाई जा रही है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उनसे बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई और प्रवेश के नाम पर मोटी फीस वसूली है। इसके बावजूद उन्हें सामान्य बीकॉम की डिग्री दी जा रही है, जिससे उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट अधिकारी के समक्ष मांग रखी कि कॉलेज प्रबंधन और संबंधित विश्वविद्यालय इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें। छात्रों को बीकॉम ऑनर्स की वैध डिग्री जारी की जाए। यदि तकनीकी कारणों से ऑनर्स की डिग्री देना संभव नहीं है, तो कॉलेज द्वारा ऑनर्स के नाम पर ली गई अतिरिक्त फीस छात्रों को तुरंत वापस की जाए। छात्रों ने स्पष्ट किया कि ऑनर्स और प्लेन डिग्री के करियर स्कोप में महत्वपूर्ण अंतर होता है। कॉर्पोरेट सेक्टर और उच्च शिक्षा में ऑनर्स की डिग्री को प्राथमिकता दी जाती है। इस लापरवाही या धोखाधड़ी के कारण दर्जनों छात्र-छात्राओं का भविष्य अनिश्चित हो गया है, और उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की है। जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले को उच्च शिक्षा विभाग और संबंधित यूनिवर्सिटी के पास जांच के लिए भेजने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज के रिकॉर्ड और फीस स्ट्रक्चर की जांच की जाएगी, और यदि प्रबंधन दोषी पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मार्कशीट प्राप्त करने आ रही समस्या
इस संबंध में विद्यालय के डायरेक्टर जय चड्ढा ने बताया कि हमने अपनी तरफ से प्रक्रिया पूर्ण कर दी है। छात्रों को मार्कशीट प्राप्त करने में यूनिवर्सिटी से समस्या आ रही होगी।
Source link
कटनी में निजी कॉलेज के छात्रों का हंगामा:बीकॉम ऑनर्स की फीस लेकर प्लेन डिग्री देने का आरोप














Leave a Reply