सीतापुर में किशोर का शव नदी में मिला:ग्रामीणों की मदद से हुई पहचान, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू




सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के पास शारदा नदी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव उतराता देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तंबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में मृतक की उम्र करीब 16 वर्ष बताई गई थी और उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सोशल मीडिया और लापता बच्चों के रिकॉर्ड के आधार पर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया तो बाद में शव की शिनाख्त तंबौर कस्बे के मोहल्ला काजी टोला निवासी कामरान के रूप में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शारदा नदी में अचानक किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग हादसे की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग अन्य संभावनाओं को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और हर पहलू की जांच की जा रही है। तंबौर प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और किशोर के नदी तक पहुंचने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *