![]()
सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने मंगलवार को खाद वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। किसानों को लंबे समय तक लाइन में खड़ा रखने और कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिला सहकारी फेडरेशन शाह महोली, विकास खंड परसेंडी स्थित दुकान के संचालक रामचंद्र मिश्रा का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं एआर कोऑपरेटिव राजेंद्र कुमार को सही ढंग से मॉनिटरिंग न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाद वितरण केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषि अधिकारियों से खाद के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और स्टॉक रजिस्टर की जांच कराई। किसानों ने लंबी लाइन और वितरण में देरी की शिकायत की, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। दुकान का निरीक्षण किया गया इसके बाद जिलाधिकारी हरगांव विकास खंड स्थित वर्मा कृषि सेवा केंद्र, महोली रोड पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदार राहुल वर्मा की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्टिलाइजर लाइसेंस दुकान पर प्रदर्शित नहीं मिला, जिस पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को राहुल वर्मा के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। किसानों को समय पर मिले खाद डीएम ने वितरण रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को वितरित की गई खाद की जानकारी लेने के लिए दूरभाष पर सीधे किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त कोई अतिरिक्त धनराशि तो नहीं ली गई है। किसानों से मिले फीडबैक के आधार पर डीएम ने अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, उप कृषि निदेशक समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Source link
खाद वितरण में लापरवाही पर DM हुए नाराज:फेडरेशन व दुकान संचालक का वेतन रोका, जिला कृषि अधिकारी को जारी किया नोटिस
















Leave a Reply