![]()
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग ने गांव के ग्राम प्रधान और उसके बेटे पर फोन करके बुलाने के बाद गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने और सुरक्षा की मांग की है। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महोली निवासी राधेश्याम दुबे ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 मई की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव के ग्राम प्रधान ब्रजेश बाबू का फोन आया और उन्होंने सकरावा मार्ग स्थित अपनी दुकान पर बुलाया। आरोप है कि जब वह वहां पहुंचे तो ग्राम प्रधान नशे की हालत में थे। इस दौरान बुजुर्ग ने शराब पीने को लेकर टिप्पणी कर दी, जिससे प्रधान नाराज हो गया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद ग्राम प्रधान ने गाली-गलौज शुरू कर दी और खुद को गांव का “प्रधानमंत्री” बताते हुए पुलिस और प्रशासन को लेकर अभद्र बातें करने लगा। पुलिस को लिखित शिकायत दी गई बुजुर्ग ने जब उन्हें शांत रहने और जनता के प्रतिनिधि होने के नाते जिम्मेदारी निभाने की बात कही, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान का बेटा सीतेश भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर बुजुर्ग के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट में बुजुर्ग की नाक में चोट आई और खून बहने लगा। किसी तरह वह मौके से जान बचाकर घर पहुंचे और अपने भतीजे के साथ किशनी थाने पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी भेजा गया। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि देर रात तक थाने में बैठे रहने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया।
Source link
मैनपुरी में ग्राम प्रधान और बेटे पर मारपीट का आरोप:बुजुर्ग को लात-घूसों से पीटा, खुद को गांव का प्रधानमंत्री बताया
















Leave a Reply