![]()
बिलासपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी ने अहम फैसला लिया है। अब SET (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा पास करने वाले छात्रों को पीएचडी में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इससे प्रदेश के छात्रों को फायदा मिलेगा। नए नियम के अनुसार अब योग्य छात्रों को पीएचडी में दाखिला लेना आसान होगा। इंटरव्यू के जरिए चयन होने से प्रक्रिया अधिक सरल हो जाएगी और ज्यादा छात्रों को अवसर मिल सकेगा। NSUI ने सौंपा था आवेदन NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा है कि यह फैसला उनके संगठन की मांग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संगठन लंबे समय से मांग कर रहा था कि SET पास छात्रों के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया जाए। एनएसयूआई ने इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन और यूजीसी के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा था। संगठन का कहना है कि लगातार प्रयासों के बाद यह निर्णय लिया गया है। छात्रों के हित में बताया फैसला रंजेश सिंह ने इस फैसले को छात्रों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएगा और छात्रों को आगे बढ़ने के नए अवसर देगा। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी छात्र हित और शिक्षा में सुधार के लिए काम करता रहेगा।
Source link
SET पास छात्रों को PhD में एडमिशन:इंटरव्यू से होगा चयन, सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी ने NSUI के आवेदन पर लिया फैसला















Leave a Reply