दो माह का अंगूठा लगवाया, एक महीने का राशन दिया:धांधली की शिकायत करने बुरहानपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण; आईना भी साथ लाए




बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र के नागझिरी गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित खाद्य विभाग के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने राशन वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कंट्रोल दुकान संचालक पीओएस मशीन पर दो माह का अंगूठा लगवाकर सिर्फ एक माह का राशन दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उनसे ओटीपी भी मांगी जाती है। बाद में पता चलता है कि पीओएस मशीन में दो माह का राशन निकला हुआ दिखाया गया है, लेकिन उन्हें सिर्फ एक माह का ही राशन दिया जाता है। गांव की आशा कार्यकर्ता सोनु मोतीलाल ने भी इस धांधली की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि गांव में अधिकांश लोग अशिक्षित आदिवासी हैं, जिसका फायदा उठाया जा रहा है। शिकायत करने पर उन्हें धमकी भी दी जाती है। कुछ ग्रामीण गेती, तगारी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
नागझिरी के कुछ ग्रामीण गेती, तगारी और आईना लेकर भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीण लखन पटेल ने बताया कि रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्हें काम नहीं मिल रहा है, जबकि पंचायत में निर्माण कार्यों का पैसा निकाला जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। लखन ने यह भी दोहराया कि अशिक्षित होने के कारण ग्रामीणों को दो माह की बजाय एक माह का राशन दिया जा रहा है। ग्रामीण सुशीला बाई ने भी शिकायत की कि उन्हें हर महीने दो माह का राशन मिलने के बावजूद एक माह का ही राशन दिया गया। खाद्य अधिकारी अर्चना नागपुरे ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *