नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए चलेंगी 15 ई-बस:चार रास्तों को जोड़ेंगे, लास्ट माइल कनेक्टिविटी जरूरी, प्लेन की टाइमिंग के साथ चलेंगी




नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ान शुरू हो जाएंगी। इंडिगो और अकासा एयरलाइन ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे साथ ही सड़क मार्ग से एयरपोर्ट की कनेक्टिवटी के लिए 15 ई बसों का संचालन भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए चार रूटों को फाइनल किया गया है। ये सभी रूट एयरपोर्ट होकर जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। तय किए गए रास्तों पर ई-बसें चलने से एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होने के साथ ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के बीच भी आवागमन सुगम हो जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक एक महीने के परीक्षण के बाद जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। प्लेन के शेड्यूल के साथ चलेंगी अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से प्लेन का शेड्यूल होगा। उसी तरह से बसों का संचालन भी किया जाएगा। ताकि मुसाफिरों को दिक्कत न हो। सभी बसे ऐसी श्रेणी होंगी। ई-बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा किया जाएगा। व्यस्त समय में अधिक फेरे लगाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा में पहले से बने बस शेल्टर को संवारने की भी तैयारी शुरू हो गई है। इस रास्तों पर चलेंगी ई बस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *