सागर में प्रेमी ने युवती को घर बुलाकर पीटा:भाई का आरोप- जबरन कीटनाशक पिलाया; 3 साल तक प्रेम प्रसंग फिर दूसरी जगह की शादी




सागर जिले के जरुआखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ मारपीट और उसे कीटनाशक पिलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है। शादी से मुकरा, घर बुलाकर परिजनों के साथ पीटा
पीड़िता के अनुसार, उसका पिछले तीन साल से नीलेश कुशवाहा के साथ प्रेम प्रसंग था। नीलेश ने पहले शादी का वादा किया था, लेकिन हाल ही में उसने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। जब युवती ने इस बारे में बात करने के लिए कहा, तो नीलेश ने उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां नीलेश और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की। अस्पताल में छोड़कर भागे आरोपी
युवती के भाई ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बहन को जबरदस्ती कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर वे लोग ही उसे अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से भाग गए। जरुआखेड़ा चौकी पुलिस दर्ज बयानों के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *